खेरहट खुर्द में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रसव यूनिट का उद्घाटन

प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के जसरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियारी कला के खेरहट खुर्द गांव में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रसव यूनिट का शनिवार को बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जसरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवम सिंह, जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद तथा डिप्टी सीएमओ प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेरहट खुर्द में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रसव यूनिट के शुरू होने से जसरा और शंकरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे उन्हें दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिवेंदु सिंह, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. विष्णु तिवारी, एडीओ पंचायत विनोद कुमार तिवारी, राकेश सिंह, संजीव पांडेय, नीरज केसरवानी, नीलम सिंह, गणेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: नीरज केसरवानी, संवाददाता बारा, प्रयागराज
WhatsApp पर शेयर करें