लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
खेल

प्रयागराज की उन्नति त्रिपाठी बनीं राष्ट्रीय चैंपियन, फाइनल में महाराष्ट्र की आकांक्षा गुप्ता को हराकर जीता खिताब

प्रयागराज • 29 Oct 2026, 11:11 PM • 1 मिनट में पढ़ें
प्रयागराज की उन्नति त्रिपाठी बनीं राष्ट्रीय चैंपियन, फाइनल में महाराष्ट्र की आकांक्षा गुप्ता को हराकर जीता खिताब
प्रयागराज की होनहार स्क्वैश खिलाड़ी उन्नति त्रिपाठी ने जयपुर में आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स अंडर-19 वर्ग का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में उन्नति ने महाराष्ट्र की आकांक्षा गुप्ता को 3-1 से पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष उन्नति त्रिपाठी ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रयागराज और देश का नाम तथा सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था।

इस उपलब्धि पर प्रयागराज स्क्वैश एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद साबिर ने कहा कि उन्नति की जीत पूरे प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता शहर के युवा खिलाड़ियों को स्क्वैश में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति डी. पी. सिंह ने भी उन्नति त्रिपाठी को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट: बालेंद्र कुमार शुक्ला (बलराम), विशेष संवाददाता, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

खेल

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 17 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव, कोहली और रोहित पीछे

खेल

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला संपन्न, अब 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगी भिड़ंत

खेल

नोएडा स्पोर्ट्स सिटी के विकास ने पकड़ी रफ्तार, 300 एकड़ के प्रोजेक्ट में 70% क्षेत्र खेल सुविधाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें