लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
राजनीति

मुरादाबाद में अपराध निरोधक समिति की बैठक, जनहित के कार्यों पर चर्चा

मुरादाबाद • 27 Oct 2026, 07:49 AM • 1 मिनट में पढ़ें
मुरादाबाद, 25 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जनपद स्तरीय बैठक गांधी नगर स्थित किरन हॉस्पिटल में आयोजित की गई। बैठक में बिजनौर के पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता मेरठ-बरेली परिक्षेत्र के सचिव जी.के. पाठक ने की।
बैठक में साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने, दिसंबर में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने और जिला कारागार, मुरादाबाद में पुस्तकालय स्थापित करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
इसके अलावा, जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का सचिव मनोनीत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अनुमोदन के लिए प्रस्ताव समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव को मुख्यालय भेजा गया।
पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने समिति के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। बैठक में जनजागरूकता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता सुनिश्चित करने और सामाजिक सेवा गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

राजनीति

MLC Chunav Nateeje: UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के अंतिम नतीजे घोषित, जानें कहाँ किसे मिली जीत

राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर साधा निशाना

राजनीति

एससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश—आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना जरूरी

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें