लाइव अपडेट
ताज़ा
बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए  •  मैं बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसलिए मुझे जगह नहीं मिली: पूर्व मीडिया प्रभारी बीजेपी  •  कुशीनगर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  •  त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 8-9 आरोपी गिरफ्तार  •  गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता  • 
शिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: UPMSP ने 940 स्कूलों को दिया अंतिम मौका, 26 अक्टूबर तक जमा करनी होगी छात्रों की सूची

प्रयागराज • 24 Oct 2026, 11:10 AM • 1 मिनट में पढ़ें
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: UPMSP ने 940 स्कूलों को दिया अंतिम मौका, 26 अक्टूबर तक जमा करनी होगी छात्रों की सूची
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी न करने वाले 940 स्कूलों को अंतिम अवसर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संबंधित विद्यालयों को 26 अक्टूबर 2026 तक बोर्ड के पोर्टल से छात्रों की नामावली (Student List) डाउनलोड कर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करनी होगी।

यह समय-सीमा कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा वर्ष 2027 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन पत्रों पर लागू होती है। पहले बोर्ड ने इसके लिए 15 अक्टूबर और फिर 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी।

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 26 अक्टूबर तक किसी विद्यालय द्वारा शुल्क चालान सहित छात्रों की प्रमाणित सूची जमा नहीं की जाती है, तो इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
रिपोर्ट: राजेश तिवारी, प्रयागराज
विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें

और पढ़ें

शिक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, अब तक 2.18 लाख अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

शिक्षा

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच 33 लाख अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापनविज्ञापन स्थानयहाँ आपका विज्ञापन लग सकता है • संपर्क करें